Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 Dec: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका
Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 Dec: रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम को निराशा हाथ लगी है। 358 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद, भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है, जिससे अंतिम मुकाबला निर्णायक बन गया है। भारत की हार का मुख्य कारण गेंदबाजों का बेहद साधारण प्रदर्शन रहा। घऱ से बाहर यह साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा रन चेज रहा।
मार्करम के शतक ने पलटा मैच (Aaj Ka Match Kon Jeeta 3 Dec)
भारतीय बल्लेबाजों खासकर विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतकों से टीम ने 358 रन बनाए थे, लेकिन गेंदबाज इस बड़े लक्ष्य का बचाव करने में असफल रहे। दक्षिण अफ्रीका की जीत के नायक रहे कप्तान एडेन मार्करम, जिन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। मार्करम ने भारतीय गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और मात्र 88 गेंदों में शानदार शतक पूरा कर लिया। वह अपनी टीम को जीत के करीब ले गए और एक समय ऐसा लगा कि वह मैच फिनिश करके ही दम लेंगे।

हालांकि, भारतीय युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने महत्वपूर्ण समय पर मार्करम को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। मार्करम 98 गेंदों पर 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बावजूद, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की जीत की नींव रख दी थी, जिससे निचले क्रम के बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो गया।
कोहली-गायकवाड़ ने जड़ा दमदार शतक
कप्तान केएल राहुल ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सस्ते में आउट हो गए। लेकिन, इसके बाद क्रीज पर आए विराट कोहली (102 रन) और ऋतुराज गायकवाड़ (105 रन) ने पारी को पूरी तरह संभाल लिया।
तीसरे विकेट के लिए हुई 195 रनों की साझेदारी
दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 195 रनों की विशाल साझेदारी निभाई, जिसने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। गायकवाड़ ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ा, जबकि कोहली ने सीरीज में लगातार दूसरा और अपने वनडे करियर का 53वां शतक पूरा किया। दोनों शतकवीर हालांकि, अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए और शतक के तुरंत बाद आउट हो गए।
केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक
इसके बाद कप्तान केएल राहुल ने मोर्चा संभाला और रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर अंतिम ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी की। राहुल ने नाबाद 66 रन बनाए और जडेजा 24 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे भारत का स्कोर 350 के पार पहुंच गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट चटकाए, जबकि नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी को एक-एक सफलता मिली।
मार्करम के बल्ले से निकला शतक
359 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को जल्द ही पहला झटका लग गया। खतरनाक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक केवल 8 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए। अर्शदीप ने भारत को यह अहम शुरुआती सफलता दिलाई। टीम को प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरी सफलता दिलाई है। बावुमा अर्धशतक लगाने से चूक गए और 46 रन बनाकर आउट हुए। हर्षित राणा ने एडेन मार्करम को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया। मार्करम 98 गेंदों पर 10 चौकों और चार छक्कों की मदद से 110 रन बनाकर आउट हुए।












Click it and Unblock the Notifications