Aaj Ka Match Kon Jeeta 29 Mar: आज का मैच कौन जीता- गुजरात vs मुंबई

Aaj Ka Match Kon Jeeta 29 Mar: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 में लगातार दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात ने मुंबई को 36 रनों से मात दी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 51 गेंदों में 78 रनों की साझेदारी निभाई। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने शुभमन गिल को पवेलियन भेजकर गुजरात को पहला झटका दिया। इसके बाद जोस बटलर ने आकर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।

गुजरात ने बनाए इतने रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 29 Mar)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 196 रन बनाने में सफल हुई। साई सुदर्शन ने बल्ले से दमखम दिखाते हुए टीम के लिए सबसे अधिक 63 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से भी 38 रन निकले। जबकि जोस बटलर ने 39 रनों का योगदान दिया। जिसकी बदौलत गुजरात की टीम ने मुंबई के सामने चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया।

Aaj Ka Match 1

बटलर और सुदर्शन की साझेदारी को मुजीब ने तोड़ा

बटलर और सुदर्शन के बीच अच्छी साझेदारी बन रही थी, लेकिन मुजीब उर रहमान ने बटलर को अपने जादुई स्पिन से एलबीडब्ल्यू किया और गुजरात टाइटंस को दूसरा महत्वपूर्ण विकेट दिलवाया। बटलर के आउट होने के बाद गुजरात की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई। बटलर 24 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या ने मुंबई के लिए सबसे अधिक दो विकेट झटकने में सफलता हासिल की।

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटोन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू।

इम्पैक्ट सब: रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बोश, विल जैक्स।

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट सब: महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+