Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 Feb: आज का मैच कौन जीता- वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 Feb: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 चरण में दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया। पहले गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी के कहर और फिर बल्लेबाजी में एडेन मार्करम की आतिशी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। इस मैच का परिणाम सीधे तौर पर भारतीय टीम के सेमीफाइनल समीकरणों को प्रभावित किया है। साउथ अफ्रीका की जीत से भारत को फायदा मिला है, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने आने वाले दोनों मैच जीतने होंगे।

वेस्टइंडीज की शुरुआत रही थी खराब (Aaj Ka Match Kon Jeeta 26 Feb)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही थी। लुंगी एनगिडी (3 विकेट), कगिसो रबाडा (2 विकेट) और कॉर्बिन बॉश (2 विकेट) की तिकड़ी ने विंडीज के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया था। एक समय वेस्टइंडीज का स्कोर 7 विकेट पर मात्र 83 रन था और टीम 100 रन के आंकड़े तक पहुंचती भी मुश्किल दिख रही थी।

Aaj Ka Match 1

खड़ा किया 176 रनों का स्कोर

मुश्किल समय में रोमारिया शेफर्ड (52 रन)* और अनुभवी जेसन होल्डर (49 रन) ने मोर्चा संभाला। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 89 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा। शेफर्ड ने अपनी पारी में 4 छक्के जड़े, वहीं होल्डर आखिरी ओवर में रन आउट होने से पहले टीम को 176/8 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक ले जाने में सफल रहे।

डिकॉक-मार्करम का तूफान

177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को क्विंटन डिकॉक और कप्तान एडेन मार्करम ने शानदार शुरुआत दिलाई। डिकॉक ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मात्र 24 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रनों की बड़ी साझेदारी हुई, जिसने मैच को पूरी तरह दक्षिण अफ्रीका के पाले में झुका दिया।

हालांकि, रोस्टन चेज ने डिकॉक को आउट कर वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई, लेकिन तब तक दक्षिण अफ्रीका जीत के काफी करीब पहुंच चुका था। भारतीय फैंस की नजरें इस मैच पर टिकी हुई थी क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की जीत भारत के लिए लाइफलाइन की तरह है। वेस्टइंडीज की हार उनके नेट रन रेट को भारी नुकसान पहुंचाएगी, जिससे भारत को अपने आगामी मैचों में सेमीफाइनल की रेस में बढ़त मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+