Aaj ka Match Kon Jeeta 26 Feb: आज का मैच कौन जीता- अफगानिस्तान vs इंग्लैंड
Aaj ka Match Kon Jeeta 26 Feb: अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही इंग्लैंड का चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदे भी खत्म हो गई है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 325 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड की टीम जो रूट के शतक के बावजूद इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी।
जो रूट ने बनाया शतक (Aaj ka Match Kon Jeeta 26 Feb)
अफगानिस्तान के खिलाफ शतक बनाकर जो रूट ने इंग्लैंड को मैच में बनाए रखा। 98 गेंदों पर 17वां शतक जड़कर उन्होंने शानदार फॉर्म का परिचय भी दिया। इससे पहले अजमातुल्लाह ओमरजई ने फिल सॉल्ट को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया था। इंग्लैंड के बल्लेबाज निरंतर अंतराल पर अपना विकेट गंवाते रहे, जिसके चलते उनके लिए मैच को जीतना मुश्किल हो गया।

अफगानिस्तान ने बनाए 325 रन
इब्राहिम जादरान के शानदार 177 रनों की पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 326 रनों का लक्ष्य रखा। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही थी, क्योंकि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने शुरुआत में ही तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। लेकिन जादरान और राशिद शाहिदी की साझेदारी ने अफगानिस्तान को वापसी दिलाई। जादरान ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार बल्लेबाजी से अफगानिस्तान को 50 ओवरों में 325 रनों तक पहुंचा दिया।
जादरान ने जड़ा शतक
जादरान ने एक छोर से अफगानिस्तान को संभाले रखा और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया। इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार शतक जड़ा। अफगानिस्तान के लिए यह एक अहम पारी साबित हुई। जब अफगानिस्तान की टीम मुश्किल स्थिति में थी, तब जादरान ने हशमातुल्लाह शाहिदी के साथ मिलकर पारी को संभाला और अपनी शतकीय साझेदारी से टीम को राहत दी। चैंपियंस ट्रॉफी में अफगानिस्तान के लिए शतक जड़ने वाले जादरान पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
महज 37 के स्कोर पर गिर गए थे तीन विकेट
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जोफ्रा आर्चर ने धारदार गेंदबाजी करते हुए शुरुआती ओवर में लगातार अफगानिस्तान को झटके दिए। जोफ्रा आर्चर ने रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर अफगानिस्तान को पहला झटका दिया। पारी का पांचवां ओवर डालने आए आर्चर ने पहली गेंद पर गुरबाज को बोल्ड किया और फिर पांचवीं गेंद पर सेदिकुल्लाह अटल को एलबीडब्ल्यू कर अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया। सेदिकुल्लाह चार गेंदों पर चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अफगानिस्तान ने महज 37 के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए।
इंग्लैंडः फिल सॉल्ट, बेन डकेत, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, जैमी ओवरटन, आदिल राशिद, मार्क वुड।
अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमातुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नईब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी।












Click it and Unblock the Notifications