Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 April: RR vs SRH- राजस्थान-हैदराबाद में आज कौन जीता, किस प्लेयर ने मचाई तबाही
Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 April: शनिवार को खेले गए दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से आसानी से मात दे दी है। अभिषेक शर्मा (57) और ईशान किशन के तूफानी अर्धशतकों ने 229 रनों के लक्ष्य को भी बेहद आसान बना दिया। डोनोवन फरेरा ने अभिषेक को जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच कराकर साझेदारी जरूर तोड़ी, लेकिन तब तक हैदराबाद जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी थी। जयपुर में राजस्थान की यह हार उनके घरेलू अभियान के लिए बड़ा झटका है।
महज 36 गेंदों में सूर्यवंशी ने जड़ा शतक (Aaj Ka Match Kon Jeeta 25 April)
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आज वह कर दिखाया जो आईपीएल के 19 साल के इतिहास में बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर सके। वैभव ने अपनी पारी के दौरान क्रिस गेल के सबसे तेज 50 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का इरादा साफ कर दिया। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत ही आक्रामक अंदाज में की और महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

ध्रुव जुरेल ने भी दिखाया दम
वैभव रुके नहीं और केवल 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लिया। वैभव को दूसरे छोर पर ध्रुव जुरेल का शानदार साथ मिला। दोनों के बीच हुई साझेदारी ने राजस्थान को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया। जुरेल ने अपनी फॉर्म जारी रखते हुए 35 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी ने आउट कर राजस्थान को दूसरा झटका दिया।
कप्तान पैट कमिंस की दमदार वापसी
कप्तान रियान पराग आज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उन्हें हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने महज 7 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड कर पवेलियन भेजा। हैदराबाद के गेंदबाजों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। जहां अन्य गेंदबाज रन लुटा रहे थे, वहीं ईशान मलिंगा ने 2 अहम विकेट झटके। कप्तान पैट कमिंस, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और नीतीश रेड्डी को 1-1 सफलता मिली, लेकिन वे राजस्थान के स्कोर को 200 के नीचे रोकने में नाकाम रहे।
ट्रेविस हेड एक बार फिर हुए फ्लॉप
229 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने अपने पहले ही स्पेल में खतरनाक ट्रेविस हेड (6 रन) को ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। लेकिन हैदराबाद के लिए बाकी बल्लेबाजों ने अपना काम बखूभी निभाया और आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications