Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 May: आज का मैच कौन जीता- पंजाब vs दिल्ली
Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 May: पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है। 207 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली ने तेज शुरुआत की। फाफ डुप्लेसिस और केएल राहुल ने पहले ओवर से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। दिल्ली को पहला झटका मार्को यानसेन ने केएल राहुल के रूप में दिया। केएल राहुल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि फाफ डुप्लेसिस 23 रन बनाए।
करुण नायर ने खेली 44 रनों की पारी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 24 May)
दो विकेट गिरने के बाद करुण नायर ने एक छोर से टीम को संभाला। वह 27 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से 44 रन बनाने में कामयाबी हासिल की। पहला आईपीएल मैच खेलने वाले सेदिकुल्लाह अटल ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया। प्रवीण दुबे ने सेदिकुल्लाह अटल को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। वह 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। समीर रिजवी ने इसके बाद तेजी से रन बनाने का काम किया। समीर रिजवी ने आईपीएल का पहला अर्धशतक बनाकर टीम को जीत दिला दी।

श्रेयस अय्यर ने जड़ अर्धशतक
जयपुर में खेले गए आईपीएल मैच में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 207 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 206 रन बनाए। पंजाब के बल्लेबाजों ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 के पार पहुंचाया। पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 53 रन बनाए।
दिल्ली के लिए इन गेंदबाजों ने दिखाया दम
वहीं मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 44 रन की पारी खेली, जिससे टीम को एक मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली। दोनों ने टीम के लिए अहम साझेदारी की, जिससे पंजाब का स्कोर अच्छी स्थिति में पहुंचा। दिल्ली की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने अच्छी गेंदबाजी की और तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा विप्रज निगम और कुलदीप यादव ने भी दो-दो विकेट लेने में सफलता हासिल की।
दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, करुण नायर, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुस्तफिजुर रहमान, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएल राहुल, मनवंत कुमार, त्रिपूर्ण विजय, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, सूर्यांश शेडगे, काइल जैमीसन, जेवियर बार्टलेट।












Click it and Unblock the Notifications