Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 March: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs मुंबई
Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 March: आईपीएल 2025 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मुंबई को 155 रनों पर रोक दिया। चेन्नई ने छह विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।रोहित शर्मा जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए।
खलील अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्हें बिना कोई रन बनाने का मौका दिए पवेलियन भेज दिया। इसके बाद मुंबई की टीम संभल नहीं सकी और लगातार अंतराल पर टीम विकेट गंवाती चली गई। मुंबई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी।
खलील अहमद ने झटके तीन विकेट (Aaj Ka Match Kon Jeeta 23 March)
मुंबई को दूसरा झटका रेयान रिकेल्टन के रूप में लगा। उन्हें खलील अहमद ने अपना शिकार बनाया। खलील अहमद ने इस मुकाबले में कुल तीन विकेट चटकाने का काम किया। रविचंद्रन अश्विन ने विल जैक्स को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट करा मुंबई की कमर तोड़ने का काम किया। मुंबई को चौथा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। उन्हें महेंद्र सिंह धोनी ने स्टंप आउट किया।

नूर अहमद ने किया कमाल
नूर अहमद ने रॉबिन मिन्ज को सबसे पहले पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद उन्होंने तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 25 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने इस मुकाबले में चेन्नई के लिए कुल चार विकेट झटकने का काम किया। जिससे मुंबई की परेशानी बढ़ गई।
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, दीपक हुडा, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: विग्नेश पुथुर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा












Click it and Unblock the Notifications