Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 March: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs आरसीबी
Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 March: गत विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच ईडेन गार्डंस पर खेला गया मैच आरसीबी ने अपने नाम किया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी के लिए पहली बार कप्तानी करने वाले रजत पाटीदार ने केकेआर को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और इसके बाद गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। फिल सॉल्ट और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारी की बदौलत आरसीबी ने सात विकेट से मैच अपने नाम किया।
केकेआर ने बनाए थे 175 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 22 March)
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन का लक्ष्य रखा था। ईडेन गार्डंस पर खेले गए इस मुकाबले में आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हालांकि, कोलकाता की शुरुआत अच्छे नहीं रही और पहले ही ओवर में जोश हेजलवुड ने क्विटंन डिकॉक को आउट कर दिया। इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम को संभालने का काम किया।

रहाणे और नरेन के बीच शतकीय साझेदारी
अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की शानदार शतकीय साझेदारी ने टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 103 रनों की तूफानी साझेदारी हुई। कप्तान रहाणे ने महज 25 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 31वां अर्धशतक लगाने का काम किया। लेकिन वह अपनी इस पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके।
आरसीबी के गेंदबाजों ने दिखाया दम
हालांकि, इस दमदार शुरुआत के बाद केकेआर की पारी लड़खड़ाई और वे एक के बाद एक विकेट गंवाते चले गए। अंगकृष रघुवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से थोड़ी सी उम्मीद जगाई, लेकिन वह 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन बाकी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने के कारण केकेआर का स्कोर 174 रन तक ही सीमित रहा। आरसीबी के गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, खासकर क्रुणाल पांड्या, जिन्होंने तीन अहम विकेट चटकाए। जोश हेजलवुड ने भी दो विकेट लिए। यश दयाल, रसिख सलाम, और सुयश शर्मा ने भी एक-एक विकेट हासिल किए।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।
केकेआरः क्विंटन डिकॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।












Click it and Unblock the Notifications