Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 April: आज का मैच कौन जीता- पंजाब vs आरसीबी

Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 April: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत हासिल कर पुराना हिसाब चुकता कर लिया है। आईपीएल 2025 में आरसीबी ने अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने अर्धशतकीय पारी खेलने का काम किया। जिसकी बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आसानी से जीत हासिल कर ली।

रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान रजत पाटीदार का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ और टीम ने पंजाब किंग्स को सिर्फ 157 के स्कोर पर ही रोक दिया। पंजाब किंग्स की तरफ से सबसे अधिक 33 रन प्रभसिमरन सिंह ने बनाने का काम किया।

Aaj Ka Match 1

पंजाब की रही थी अच्छी शुरुआत (Aaj Ka Match Kon Jeeta 20 April)

पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर पहले विकेट के लिए 26 गेंदों में 42 रन की बेहतरीन साझेदारी की। हालांकि, इस साझेदारी को पांचवें ओवर में क्रुणाल पांड्या ने तोड़ा जब उन्होंने प्रियांश आर्या को टिम डेविड के हाथों कैच करा दिया। इसके बाद से लगातार पंजाब की टीम विकेट गंवाते चली गई।

कप्तान श्रेयस अय्यर फिर हुए फ्लॉप

प्रियांश ने 15 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाये। फिर, सातवें ओवर में एक और सफलता मिली जब प्रभसिमरन सिंह को भी टिम डेविड ने कैच किया। प्रभसिमरन ने 17 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के के साथ 33 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर का विकेट भी जल्दी गिरा। वह रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर खराब शॉट खेलते हुए क्रुणाल पांड्या को कैच दे बैठे। श्रेयस ने 10 गेंदों में सिर्फ छह रन बनाए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।

पंजाब किंग्सः प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, नेहाल वढेरा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+