Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 May: आज का मैच कौन जीता- गुजरात vs हैदराबाद

Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 May: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में अपना दमदार प्रदर्शन जारी रखा है। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हराकर प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। 10 मैचों में अब गुजरात टाइटंस के 14 अंक हो गए हैं। वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंत गई है। प्लेऑफ में जाने के लिए अब टीम को बस एक जीत की जरूरत है। दूसरी तरफ हैदराबाद की ये इस सीजन सातवीं हार मिली है।

गुजरात का दमदार प्रदर्शन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 2 May)

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। गुजरात ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के सामने 225 रनों का लक्ष्य रखा था। साई सुदर्शन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 23 गेंदों में 48 रन जड़ दिए। इसके साथ ही साई सुदर्शन टी20 में सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया।

शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा अर्धशतक

जीशान अंसारी ने साई सुदर्शन को आउट कर गुजरात टाइटंस को पहला झटका दिया। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और जोस बटलर ने टीम को संभाला और पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर एक बार फिर फॉर्म का परिचय दिया। दूसरी तरफ जोस बटलर ने 31 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

Aaj Ka Match 1

रन आउट हुए शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल अच्छी लय में नजर आ रहे थे। गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन रन आउट होकर उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। गिल 38 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रन बनाने में सफल रहे। गिल के आउट होने के बाद बटलर ने एक छोर से टीम को संभाले रखा और हैदराबाद के सामने एक बड़ा लक्ष्य रख दिया।

गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, गेराल्ड कोएट्जे, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयरः ईशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफाने रदरफोर्ड।

सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

इम्पैक्ट प्लेयरः अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, ट्रेविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+