Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 April: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान vs लखनऊ
Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 April: आईपीएल 2025 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। एडेन मार्करम और आयुष बडोनी ने टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मिचेल मार्श इस मुकाबले में बल्ले से नाकाम रहे। राजस्थान की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी और 2 रन मैच गंवा बैठी।
वैभव सूर्यवंशी ने जीता दिल (Aaj Ka Match Kon Jeeta)
यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की साझेदारी ने राजस्थान के लिए तेज़ी से रन बनाने का काम किया। वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल में धमाकेदार एंट्री और उनका पहले ही गेंद पर छक्का लगाना बताता है कि उनका भविष्य शानदार है। सूर्यवंशी ने 20 गेंदों पर 34 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। हालांकि, वह मार्करम की गेंद पर ऋषभ पंत के हाथों स्टंप आउट हो गए, लेकिन उनका योगदान टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण था।
ऋषभ पंत फिर हुए फ्लॉप
ऋषभ पंत का आईपीएल 2025 अब तक कुछ खास नहीं गुजरा है। इस सीजन की शुरुआती चार पारियों में ऋषभ पंत सिर्फ 19 रन बना सके थे। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अर्धशतक जड़कर उन्होंने फॉर्म वापसी करने की कोशिश की। लेकिन राजस्थान के खिलाफ एक अहम मुकाबले में एक बार फिर उनका बल्ला खामोश रहा। इस मैच में पंत सिर्फ 3 रन ही बना सके।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाए 180 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 181 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। एडेन मार्करम और आयुष बडोनी की अहम पारियां रही। लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रन बनाए। मार्करम ने 66 रन बनाए जबकि बडोनी ने अर्धशतक (50 रन) के साथ शानदार पारी खेली। इसके अलावा अब्दुल समद ने 10 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम का स्कोर और भी मजबूत किया।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, रियान पराग (कप्तान), नितीश राणा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महीश तीक्षणा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह चरक, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौड़।
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आयुष बडोनी, मयंक यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह।












Click it and Unblock the Notifications