Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 April: आज का मैच कौन जीता- गुजरात टाइटंस vs दिल्ली कैपिटल्स
Aaj Ka Match Kon Jeeta 19 April: आईपीएल 2025 के 35वें मैच में जोस बटलर और शेरफेन रदरफोर्ड की मजबूत साझेदारी के दम पर गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सात विकेट से मैच जीत लिया। शनिवार को खेले गए डबल हेडर के पहले मैच में कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दिल्ली से मिले 204 रनों के बड़े टारगेट का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने शुरुआत में ही साफ कर दिया कि इरादे बेहद अटैकिंग हैं। शुभमन गिल का विकेट भले ही जल्दी गिरा, लेकिन साई सुदर्शन (36 रन) और जोस बटलर (97*) ने पिच पर तूफान ला दिया। पहले 6 ओवर में ही स्कोरबोर्ड पर 67 रन टांग दिए, वो भी सिर्फ एक विकेट पर और इस तरह से पावरप्ले गुजरात के नाम रहा।

जोस बटलर ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली जिससे जीटी ने डीसी को सात विकेट से हराकर तालिका में टॉप स्थान हासिल किया। बटलर आईपीएल में रिकॉर्ड बराबर करने वाले आठवें शतक से चूक गए। बटलर के अलावा श्रेफेन रदरफोर्ड (43) ने भी अहम भूमिका निभाई।
गुजरात के लिए साई सुदर्शन ने 21 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 36 रनों की तेज पारी खेली। गुजरात का तीसरा विकेट शेरफेन रदरफोर्ड के रूप में गिरा। आखिर में राहुल तेवतिया (11*) ने चौके के साथ टीम को जीत दिलाई।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा ने जीटी के खिलाफ 203/8 रन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अक्षर ने 32 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली, जबकि आशुतोष ने डेथ ओवरों में 19 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेली।
दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल ने 9 गेंदों पर 18 रन बनाए, जबकि करुण नायर ने 18 गेंदों पर 31 रन बनाए। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली।
प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए चार विकेट
जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी की, उन्होंने अपने निर्धारित चार ओवर में 4 विकेट चटकाए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अरशद खान, ईशांत शर्मा और साई किशोर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुशमंथा चमीरा, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।
गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत सिंधु, अनुज रावत, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, ईशांत शर्मा, दासुन शनाका। करीम जानत, गेराल्ड कोएत्ज़ी, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़।












Click it and Unblock the Notifications