Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 Feb: आज का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs गुजरात जायंट्स

Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 Feb: नैट सिवर ब्रंट और अमेलिया केर के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। नैट सिवर ब्रंट ने दमदार अर्धशतक जड़कर मुंबई को गुजरात के खिलाफ एक आसान जीत दिलाई। नैट सिवर ब्रंट ने 39 गेंदों में 57 रन बनाने का काम किया। मुंबई ने पांच विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया।

गुजरात को मिली हार (Aaj Ka Match Kon Jeeta 18 Feb)

गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 120 रन बनाए थे। कप्तान हरमनप्रीत कौर गेंदबाजी का फैसला सही साबित हुआ और टीम के गेंदबाजों ने दमदार शुरुआत की। बेथ मूनी और लाउरा वोलवार्ड्ट से गुजरात को बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने गुजरात को निराश किया और खराब शॉट खेलकर आउट हो गई।

गुजरात ने किया निराशाजनक प्रदर्शन

इसके बाद मिडल ऑर्डर बल्लेबाज दयालन हेमलता और एश्ले गार्डनर पर टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी आई। लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही। दयालन हेमलता हेली मैथ्यूज की गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में पवेलियन लौट गई। वहीं एश्ले गार्डनर भी खराब शॉट खेलकर वापस पवेलियन की तरफ चल पड़ी।

Aaj Ka Match Kon Jeeta 1

मुंबई के गेंदबाजों का रहा दबदबा

एश्ले गार्डनर को नैट सिवर ब्रंट ने आउट किया, वह 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद डिएंड्रा डॉटिन को अमेलिया कर ने आउट किया। काशवी गौतम को हेली मैथ्यूज ने आउट किया, वह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। काशवी गौतम ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाने में सफल रही, लेकिन वह लंबे समय तक पिच पर नहीं टिक सकी। गुजरात को सातवां झटका हेली मैथ्यूज ने दिया। उन्होंने सिमरन शेख को अमेलिया कर के हाथों कैच कराया।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात जायंट्स महिला (प्लेइंग इलेवन): लॉरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (डब्ल्यू), दयालन हेमलता, एशले गार्डनर (सी), हरलीन देओल, डींड्रा डॉटिन, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा।

मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (सी), जी कमलिनी, अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, पारुनिका सिसौदिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+