Aaj Ka Match Kon Jeeta 16 February: आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, टी20 विश्व कप 2026
Aaj Ka Match Kon Jeeta 16 February: मेजबान श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दे दी है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने टूर्नामेंट के अगले दौर के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए अब 'सुपर-8' की राह लगभग नामुमकिन नजर आ रही है। पथुम निसांका ने दमदार शतक जड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है।
श्रीलंका ने दर्ज की दमदार जीत (Aaj Ka Match Kon Jeeta 16 February)
पल्लेकेले की पिच पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का साहसिक निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर एक समय ऑस्ट्रेलिया को 200 के पार ले जाते हुए दिखाया। हालांकि, श्रीलंकाई गेंदबाजों ने शानदार वापसी की।

181 पर ढेर हुई कंगारू टीम
श्रीलंका की ओर से दुशन हेमंता सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। अनुभवी दुष्मंथा चमीरा ने भी सटीक गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवरों में 181 रनों पर सिमट गई।
182 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा मात्र 1 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस का शिकार बने। लेकिन इस शुरुआती झटके के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद श्रीलंका ने रन गति को कम नहीं होने दिया और पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन जोड़ लिए।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दसुन शनाका (कप्तान), कामिंडू मेंडिस, दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालेज, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, मथीशा पथिराना।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरन ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा।












Click it and Unblock the Notifications