Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 March: आज का मैच कौन जीता- दिल्ली vs मुंबई
Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 March: मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर दूसरी बार महिला आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। मुंबई ने दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं दिल्ली की टीम को लगातार तीसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली कैपिटल्स को मिली हार
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही। लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभालने का काम किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 149 रन बनाने का काम किया। लेकिन दिल्ली की टीम इसे हासिल करने में नाकाम रही।
मुंबई ने बनाए 149 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 March)
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के खिलाफ 150 रन का लक्ष्य रखा। हरमनप्रीत कौर और नेट सिवर ब्रंट की अर्धशतकीय साझेदारी ने अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 149 रन बनाए, लेकिन सात विकेट खो दिए। दिल्ली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जहां मारिजन कप, जेस जोनासन और श्री चरणी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि एनाबेल सदरलैंड को एक विकेट मिला।

हरमनप्रीत कौर ने खेली शानदार पारी
हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी खेली और नट साइवर-ब्रंट के साथ मिलकर टीम को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी 44 गेंदों पर 66 रन की पारी ने मुंबई की टीम को उबारने में अहम भूमिका निभाई। 9 चौके और 2 छक्के लगाना, साथ ही 89 रन की साझेदारी करना टीम के लिए फायदेमंद रहा। हालांकि, इसके बावजूद बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन खास नहीं रहा। ऐसे में हरमनप्रीत कौर की पारी ने ही टीम को खेल में बनाए रखा।
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), सजीवन सजना, अमेलिया कर, अमनजोत कौर, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनम इस्माइल, साइका इशाक।
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेस जोनासेन, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिज़ैन कप्प, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, शिखा पांडे, श्री चरणी।












Click it and Unblock the Notifications