Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 February: आज का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान, टी20 विश्व कप 2026
Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 February: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले में भारत ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी है। एकतरफा रहे इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप इतिहास में उनके खिलाफ अपनी 8वीं जीत दर्ज की। अब तक दोनों टीमों के बीच वर्ल्ड कप में कुल 9 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 8 बार भारत ने जीत का परचम लहराया है।
ईशान किशन की पारी ने दिलाई जीत (Aaj Ka Match Kon Jeeta 15 February)
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। भारत की पारी के हीरो रहे ईशान किशन, जिन्होंने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। ईशान ने मात्र 40 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बनाए इतने रन
अन्य बल्लेबाजों में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32, शिवम दुबे ने 27 और तिलक वर्मा ने 25 रनों का उपयोगी योगदान दिया। अंत में रिंकू सिंह ने 4 गेंदों पर 11 रन बनाकर पारी को शानदार फिनिश दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट लिए, लेकिन कप्तान सलमान आगा की 18 ओवर स्पिनर्स से कराने की रणनीति भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रही।
ताश के पत्तों की तरह ढहा पाकिस्तान
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम भारतीय आक्रमण के सामने शुरू से ही दबाव में दिखी। पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान (0) को आउट कर पाकिस्तान को शून्य पर पहला झटका दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने स्पैल में कहर बरपाते हुए सईम अयूब (6) और कप्तान सलमान अली आगा (4) को सस्ते में समेट दिया।
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।












Click it and Unblock the Notifications