Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 Sept: आज का मैच कौन जीता- भारत vs पाकिस्तान
Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 Sept: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। 128 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 7 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्हें बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 127 रन बनाए। भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से जीत हासिल कर ली।
पाकिस्तान ने बनाए 127 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 Sept)
पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान ने बनाए। उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और टीम के लिए 40 रन जोड़े। इसके अलावा बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाए। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। यही वजह रही कि पाकिस्तान की टीम सिर्फ 127 रन ही बना सकी।

कुलदीप यादव ने किया कमाल
भारत के लिए इस मैच में कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। कलाई के इस स्पिनर ने तीन विकेट झटके और पाकिस्तान की पारी को बड़ा झटका दिया। उनके स्पिन के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज बार-बार चकमा खा गए। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी घातक गेंदबाजी की और दो विकेट अपने नाम किए। उनकी गेंदों की धार ने पाक बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया।
अक्षर पटेल ने भी दिखाया दम
स्पिन और पेस के इस बेहतरीन संयोजन में अक्षर पटेल भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने दो विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और रहस्यमयी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम इंडिया के प्रदर्शन को और मजबूत किया। भारत की गेंदबाजी की सबसे बड़ी खासियत रही कि सभी गेंदबाजों ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।
पावरप्ले में तेज गेंदबाजों ने शुरुआती झटके दिए, तो बीच के ओवरों में कुलदीप और अक्षर ने पाक बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। इसके चलते पाकिस्तान बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाया और उनकी पारी 127 रन तक सिमट गई। यह स्कोर भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने काफी छोटा माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या भारतीय बल्लेबाज इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर टीम को जीत दिलाएंगे, या फिर पाकिस्तान के गेंदबाज कोई चमत्कार दिखाएंगे।
भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान टीम: साहबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।












Click it and Unblock the Notifications