Aaj Ka Match Kon Jeeta 13 Sept: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs श्रीलंका

Aaj Ka Match Kon Jeeta 13 Sept: एशिया कप 2025 का रोमांचक पांचवां मुकाबला शुक्रवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया। यह ग्रुप-बी का अहम मैच था, जिसमें दोनों ही टीमें जीत हासिल कर सुपर-4 में जगह पक्की करने की कोशिश में नजर आई। श्रीलंका ने एकतरफा अंदाज में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार आगाज किया। श्रीलंका ने एकतरफा अंदाज में इस मुकाबले को अपने नाम किया। 140 रनों का पीछा करते हुए श्रीलंका ने महज चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। पथुम निसांका ने अर्धशतक जड़ा, जबकि कामिल मिशारा ने भी कमाल की बल्लेबाजी की।

बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही फ्लॉप (Aaj Ka Match Kon Jeeta 13 Sept)

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और बांग्लादेश को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहली ही गेंदों से बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई। टीम के दोनों ओपनर तंजीद हसन और परवेज हुसैन इमोन खाता खोले बिना ही आउट हो गए। नुवान तुषारा और दुष्मंथा चमीरा ने शुरुआती झटके देकर श्रीलंका को बढ़त दिलाई। इसके बाद कप्तान लिटन दास और तौहीद हृदोय ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बन पाई।

Aaj Ka Match 1

जाकिर अली और शमीम हुसैन ने टीम को संभाला

वानिंदु हसरंगा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मध्यक्रम को हिलाकर रख दिया। उन्होंने मेहदी हसन और लिटन दास को आउट कर बांग्लादेश को और मुश्किल में डाल दिया। लिटन दास 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस दौरान बांग्लादेश का स्कोर 60 रन के आसपास ही पांच विकेट खो चुका था। जब लग रहा था कि बांग्लादेश की टीम 120 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी, तब जाकिर अली और शमीम हुसैन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने समझदारी और आक्रामकता का संतुलन दिखाते हुए छठे विकेट के लिए नाबाद 86 रन जोड़ दिए। जाकिर ने 41 रन जबकि शमीम ने 42 रन की पारी खेली और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

श्रीलंका को मिला 140 रन का लक्ष्य

बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 139 रन बनाए और श्रीलंका के सामने 140 रन का लक्ष्य रखा। श्रीलंका के लिए हसरंगा ने दो विकेट लिए, जबकि तुषारा और चमीरा को एक-एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को भी शुरुआत में बड़ा झटका लगा। मुस्तफिजुर रहमान ने केवल 13 रन के स्कोर पर कुसल मेंडिस को आउट कर बांग्लादेश को मजबूत वापसी कराई। लेकिन इसके बाद श्रीलंका के बल्लेबाजों ने बांग्लादेश को मैच में वापस आने का मौका नहीं दिया।

बांग्लादेश: परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (विकेटकीपर/कप्तान), तौहीद हृदोय, जाकिर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिल मिशारा, कुसल परेरा, चरिथ असलांका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+