Aaj Ka Match Kon Jeeta 13 April: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान vs आरसीबी
Aaj Ka Match Kon Jeeta 13 April: राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बनाने का काम किया।
राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया। 174 रनों का पीछा करते हुए महज एक विकेट खोकर आरसीबी ने जीत हासिल की। आरसीबी के लिए फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेलने का काम किया।
यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक (Aaj Ka Match Kon Jeeta)
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आरसीबी के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। जोश हेजलवुड ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को तीसरा झटका दिया। यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्के की मदद से 75 रन बनाने का काम किया। जिसकी बदौलत राजस्थान ने 173 रन बनाने में सफलता हासिल की।

राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 173 रन
राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल, रियान पराग और ध्रुव जुरेल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 173 रनों का लक्ष्य दिया है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। यशस्वी जायसवाल ने 47 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 75 रन की प्रभावशाली पारी खेली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 23 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 35 रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्सः यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।
इम्पैक्ट प्लेयरः शुभम दुबे, युद्धवीर सिंह चरक, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, कुणाल सिंह राठौर।
आरसीबीः फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयरः देवदत्त पडिक्कल, राशिख डार सलाम, मनोज भांडगे, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह।












Click it and Unblock the Notifications