Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 Sept: आज का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs ओमान
Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 Sept: एशिया कप 2025 का चौथा मुकाबला आज दुबई में पाकिस्तान और ओमान के बीच खेला गया। ग्रुप-ए की दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अपना पहला मैच खेल रही थी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 160 रन बनाए। जिसके जवाब में ओमान की टीम सिर्फ 67 रन पर ऑल आउट हो गई और 93 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी। पाकिस्तान की ओर से सुफियान मुकीम, फहीम अशरफ और सईम अयूब ने दो-दो विकेट चटकाए।
पाकिस्तान की पारी (Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 Sept)
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। ओपनर सईम अयूब खाता भी नहीं खोल सके और पहले ही ओवर में शाह फैसल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। इसके बाद विकेटकीपर मोहम्मद हारिस और साहिबजादा फरहान ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 85 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने पाकिस्तान को मुश्किल से बाहर निकाला। फरहान ने 29 गेंदों पर 29 रन बनाए और आमिर कलीम की गेंद पर कैच आउट हो गए।

मोहम्मद हारिस ने जड़ा अर्धशतक
मोहम्मद हारिस ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने 43 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। हालांकि वह भी आमिर कलीम की गेंद पर बोल्ड हो गए। कप्तान सलमान आगा बिना खाता खोले आउट हो गए। मध्यक्रम के बल्लेबाज़ भी बड़ा योगदान नहीं दे सके। हसन नवाज 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मोहम्मद नवाज ने 19 रन जोड़े। फहीम अशरफ सिर्फ 8 रन बना पाए। अंत में फखर ज़मान (23) और शाहीन अफरीदी (2) नाबाद लौटे और टीम का स्कोर 160 तक पहुंचा।
ऐसी रही ओमान की गेंदबाजी
ओमान की ओर से शाह फैसल और आमिर कलीम सबसे सफल गेंदबाज़ रहे। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। मोहम्मद नदीम ने एक विकेट लिया। गेंदबाज़ी के दम पर ओमान ने पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने में सफलता पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम को जल्दी ही झटका लगा। कप्तान जतिंदर सिंह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें पाकिस्तान के सईम अयूब ने बोल्ड किया।
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद।
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), शाह फैसल, हसनेन शाह, मोहम्मद नदीम, जिक्रिया इस्लाम, सुफयान महमूद, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव।












Click it and Unblock the Notifications