Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ vs गुजरात

Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 April: लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस खिलाफ रोमांचक मुकाबले को अंतिम ओवर में छह विकेट से जीत लिया है। आईपीएल 2025 में निकोलस पूरन अब तक धमाकेदार प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सभी को हैरान करने का काम किया। राशिद खान और आर साई किशोर के खिलाफ उन्होंने छक्कों की झड़ी लगा दी। जिसकी बदौलत लखनऊ ने शानदार जीत हासिल की। निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में 61 रनों की मैच विनिंग पारी खेलने में सफलता हासिल की।

गुजरात ने बनाए 180 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 April)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट पर 180 रन बनाने में सफलता हासिल की। शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जिस तरह की शुरुआत दी, उससे लगा था कि गुजरात का स्कोर आसानी से 200 के पार जाएगा। लेकिन रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी ने लखनऊ की मैच में वापसी कराई और गुजरात को 200 के अंदर ही रोक दिया।

Aaj Ka Match 1

शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने जड़ा अर्धशतक

गुजरात की तरफ से कप्तान शुभमन गिल की पारी काफी क्लासिक रही, उन्होंने 38 गेंदों में 60 रन बनाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं सुदर्शन भी पीछे नहीं रहे, सुदर्शन ने 37 गेंदों में 56 रन बनाए। जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था। जोस बटलर हालांकि बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

लखनऊ सुपर जायंट्सः एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

इम्पैक्ट प्लेयरः आयुष बडोनी, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्ज्के, शमार जोसेफ।

गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

इम्पैक्ट प्लेयरः प्रसिद्ध कृष्णा, महिपाल लोमरोर, निशांत संधू, अनुज रावत, जयंत यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+