Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 Sep: आज का मैच कौन जीता - भारत vs यूएई

Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 Sep: एशिया कप 2025 के ग्रुप मुकाबले में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच बुधवार को अहम मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यूएई को सिर्फ 57 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने सिर्फ एक विकेट खोकर 9 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के बीच 48 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 16 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए लेकिन वह टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाकर पवेलियन लौटे। भारत ने महज 27 गेंदों में यानी 4.3 ओवर में इस मुकाबले को अपने नाम किया।

यूएई के बल्लेबाज पूरी तरह हुए फ्लॉप (Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 Sep)

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और यह फैसला पूरी तरह सही साबित हुआ। जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और शिवम दुबे ने मिलकर यूएई की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। यूएई की पारी की शुरुआत कप्तान मोहम्मद वसीम और अलीशान शराफू ने की। दोनों ने शुरुआत में सावधानी से खेलते हुए रन जुटाए। लेकिन 26 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने अलीशान शराफू (22 रन) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मोहम्मद जोहेब (2 रन) भी वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर आउट हो गए। शुरुआती झटकों के बाद यूएई दबाव से बाहर नहीं निकल सका।

Aaj Ka Match 1

कुलदीप यादव ने झटके चार विकेट

नौवें ओवर में भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की और एक ही ओवर में तीन विकेट चटकाए। उन्होंने राहुल चोपड़ा (3), कप्तान मोहम्मद वसीम (19) और हर्षित कौशिक (2) को पवेलियन भेज दिया। इस ओवर के बाद यूएई की हालत बेहद खराब हो गई और स्कोर 50 रन पर ही पांच विकेट गिर चुके थे। कुलदीप के बाद ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी कहर बरपाया।

शिवम दुबे का दमदार प्रदर्शन

शिवम दुबे ने पहले आसिफ खान (2) को आउट किया और फिर सिमरनजीत सिंह (1), ध्रुव पराशर (1) और जुनैद सिद्दीकी (2) को पवेलियन भेजा। दुबे ने अपनी तीन ओवर की गेंदबाजी में तीन अहम विकेट झटके और यूएई की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। अंत में कुलदीप यादव ने हैदर अली (1) को आउट कर यूएई की पारी का अंत किया। पूरी टीम महज 57 रन पर सिमट गई। यूएई के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार, शिवम दुबे ने तीन जबकि बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिया।

भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

संयुक्त अरब अमीरात: मोहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मोहम्मद जोहैब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, हर्षित कौशिक, हैदर अली, ध्रुव पाराशर, मोहम्मद रोहिद खान, जुनैद सिद्दीकी, सिमरनजीत सिंह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+