Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 March: आज का मैच कौन जीता- मुंबई vs गुजरात
Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 March: मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच सोमवार यानी 10 मार्च को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस अहम मुकाबले में गुजरात की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले गेंदबाजी करते हुए मुंबई की टीम को 179 रनों पर रोका। लेकिन गुजरात लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और 170 रन ही बना सकी, जिससे मुबई ने मुकाबले को 9 रनों से अपने नाम कर लिया।
अमेलिया केर रन आउट होकर लौटी पवेलियन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 10 March)
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से अमेलिया केर पारी की शुरुआत करने आई। लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सकी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाजी अमेलिया केर रन आउट हो गईं और नौ गेंदों पर एक चौके की मदद से पांच रन ही बना सकी। हालांकि, एक छोर से हीली मैथ्यूज ने कुछ समय तक टीम को संभालने का काम किया।

मुंबई ने बनाए 179 रन
नेट सीवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बीच के ओवर में टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया। हरमनप्रीत और ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी हुई जिसे गार्डनर ने तोड़ा। ब्रंट 31 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 38 रन बनाकर आउट हो गई। ब्रंट के आउट होने के साथ ही मुंबई इंडियंस की पारी भी लड़खड़ाती हुई नजर आई। लेकिन फिर टीम ने एक मैच विनिंग टोटल खड़ा करने में सफलता हासिल कर ली। मुंबई द्वारा बनाए गए 179 रन उन्हें जीत दिलाने के लिए काफी साबित हुई।
गुजरात जायंट्सः बथ मूनी (विकेटकीपर), हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), दयालन हेमलता, डियांड्रा डॉटिन, काश्वी गौतम, फोएबे लिचफील्ड, भारती फुलमली, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, प्रिया मिश्रा।
मुंबई इंडियंसः हीली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन संजना, जी कमालिनी, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, पारुनिका सिसोदिया।












Click it and Unblock the Notifications