Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ vs पंजाब
Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 April: पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच में पंजाब ने आठ विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित किया। पहले ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने फॉर्म में चल रहे मिचेल मार्श को पवेलियन भेजने का काम किया।
लखनऊ ने बनाए थे 171 रन (Aaj Ka Match Kon Jeeta 1 April)
अर्शदीप सिंह की शानदार गेंदबाजी ने इस मैच में लखनऊ को दबाव में ला दिया। यही वजह रही कि 20 ओवर में लखनऊ 171 रन ही बना सकी। पंजाब की गेंदबाजी ने लखनऊ की बैटिंग लाइन-अप को अच्छे से संभालने का मौका नहीं दिया। अर्शदीप ने तीन अहम विकेट लेकर लखनऊ को संकट में डाला। लखनऊ के बल्लेबाजों में निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाने में सफलता हासिल की।

पंजाब के गेंदबाजों ने दिखाया दम
हालांकि, निकोलस पूरन अकेले ही टीम को बड़ा स्कोर नहीं दिला सके। अन्य बल्लेबाजों ने भी अच्छी कोशिश की, लेकिन 20 ओवर में टीम 7 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। पंजाब की गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह के अलावा लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल ने भी एक-एक विकेट लेने में सफलता हासिल की।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट सब: प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बराड़।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
इम्पैक्ट सब: प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, आकाश महाराज सिंह।












Click it and Unblock the Notifications