Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- इंग्लैंड vs अफगानिस्तान
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर कर दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम ने वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रनों पराजित कर दिया। साल 2011 में भारत में खेले गए वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम को आयरलैंड के खिलाफ हार मिली थी।
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह गलत साबित हुआ। अफगानिस्तान के ओपनरों ने जमकर रन बना डाले। अफगानिस्तान के ओपनर गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बल्ले से रन आए और एक शतकीय भागीदारी देखने को मिली।

जादरान 28 रन की पारी खेलकर आउट हो गए लेकिन गुरबाज के बल्ले से लगातार रन आए। वह अपनी फिफ्टी के बाद भी टिके रहे। इस बीच रहमत शाह 3 रन बनाकर आउट हो गए और शाहीदी 14 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। गुरबाज के बल्ले से शतक की उम्मीद थी लेकिन वह 80 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।
गुरबाज के अलावा इकराम अलीखिल ने भी अर्धशतक जड़ा और 58 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। राशिद खान ने 23 और मुजीब उर रहमान ने 28 रनों की पारी खेली और अफगानिस्तान की टीम 284 पर आउट हुई। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने 3 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने बेयरस्टो का विकेट जल्दी गंवा दिया। वह 2 रन पर आउट हुए। यहाँ से नियमित अन्तराल पर विकेट गिरे। अफगानिस्तान के स्पिनरों ने इंग्लैंड को नचाया। मलान 32 और रूट 11 रन बनाकर आउट हो गए। एक के बाद एक विकेट गिरे लेकिन हैरी ब्रूक अकेले क्रीज पर टिके। वह 66 रन बनाकर चलते बने और यही इंग्लैंड की हार तय हो गई।
अंत में इंग्लैंड की टीम 215 पर आउट हो गई और अफगानिस्तान ने एक बड़ा उलटफेर कर दिया। अफगानिस्तान ने मैच 69 रनों से अपने नाम कर लिया। अफगानिस्तान की टीम के लिए मुजीब उर रहमान और राशिद खान ने मिलकर 3-3 विकेट अपने नाम किये।












Click it and Unblock the Notifications