Aaj Ka Match Kaun Jeeta 13 OCT: आज का मैच कौन जीता- श्रीलंका vs वेस्टइंडीज
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को पहले टी-20 मैच में पांच विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज ने 19.1 ओवर में पांच विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की तरफ से एविन लुईस और ब्रैंडन किंग ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।
वेस्टइंडीज की धमाकेदार जीत
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराकर सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रैंडन किंग ने सबसे ज्यादा 63 रनों की आतिशी पारी खेली। ब्रैंडन किंगके अलावा एविन लुईस ने 51 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआती कुछ ओवरों में ही श्रीलंका से मैच को दूर कर दिया।

श्रीलंका ने बनाए 179 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाने में सफल रही। कामिंडु मेंडिस और चैरिथ असलांका ने श्रीलंका की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। वेस्टइंडीज की बात करें तो रोमारियो शेफर्ड ने सबसे अधिक दो विकेट झटके। जबकि शमर स्प्रिंगर, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ को एक-एक सफलता मिली।
कामिंडु मेंडिस और चैरिथ असलांका ने जड़ा अर्धशतक
श्रीलंका की तरफ से कामिंडु मेंडिस और चैरिथ असलांका ने दमदार बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाज अपना अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। कामिंडु मेंडिस ने 40 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। कामिंडु मेंडिस को शमर स्प्रिंगर ने रोस्टन चेज के हाथों कैच आउट कराया। पथुम निसांका, कुसल मेंडिस और कुसल परेरा शुरुआत मिलने के बाद अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके।
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलांका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, चामिंडु विक्रमसिंघे, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): एविन लुईस, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शमर स्प्रिंगर, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ।












Click it and Unblock the Notifications