Aaj ka match kaun jeeta, आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान

Aaj ka match kaun jeeta Pakistan vs Australia: मंगलवार यानी 3 अक्टूबर को पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप वॉर्म मैच में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भी पाकिस्तान को भी शिकायत दे दी है। दूसरे वार्म अप मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 352 रनों की जरूरत थी। लेकिन पाकिस्तान की टीम उसे हासिल करने में कामयाब नहीं हो सके।

352 रनों का मिला था लक्ष्य: 352 रनों का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 337 रनों पर ही सिमट गई। आस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को 14 रनों से अपने नाम किया। पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 90 रनों की पारी खेली। 90 रन बनाने के बाद बाबर आजम रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। मोहम्मद नवाज ने भी पाकिस्तान के लिए ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली।

Aaj ka match kaun jeeta 1

बाबर-नवाज ने जड़ा अर्धशतक: मोहम्मद नवाज ने अपने 50 रनों की पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा इफ्तिखार अहमद ने 85 गेंद में 83 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान 6 चौके और चार छक्के लगाने का कारनामा किया। इससे पहले टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 351 रन बनाए थे।

मैक्सवेल ने खेली ताबड़तोड़ पारी: ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे अधिक रन बनाए। लंबे समय बाद ग्लेन मैक्सवेल पहली बार अपने रंग में नजर आए। उन्होंने 71 गेंद में 70 बनाने का काम किया। मैक्सवेल की इस पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 7 विकेट होकर 351बनाए। पाकिस्तान की तरफ से सबसे अधिक दो विकेट उस्मान मीर ने लिया। वहीं मोहम्मद वसीम जूनियर को एक सफलता मिली।

पाकिस्तान की टीम: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, फखर जमां, मोहम्मद नवाज, शादाब खान (कप्तान), उसामा मीर, मोहम्मद रिजवान, हसन अली, शाहीन अफरीदी , हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबॉट, ट्रैविस हेड , एडम ज़म्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+