Aaj ka Match Kaun jeeta 12 April: आज का मैच कौन जीता- लखनऊ vs दिल्ली
LSG vs DC Aaj ka Match Kaun jeeta: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 में अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली की टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज की। अपने डेब्यू मैच में जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। कप्तान ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ के बल्ले से भी अहम रन निकले। दिल्ली की टीम ने 168 रनों के लक्ष्य को चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
दिल्ली ने रचा इतिहास
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इतिहास में लखनऊ के खिलाफ पहली बार जीत हासिल की है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 35 गेंदों में 55 रनों की दमदार पारी खेली। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने क्रुणाल पंड्या के एक ही ओवर में तीन छक्के जड़कर दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी थी।

लखनऊ ने बनाए थे 167 रन
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए थे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खलील अहमद और कुलदीप यादव ने टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की। इन दोनों ही गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों को बांधे रखने का काम किया।
डिकॉक हुए फ्लॉप
लखनऊ की बात करें तो केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। दोनों ही ने पहले विकेट के लिए 28 रन जोड़े। खलील अहमद ने अपनी शानदार गेंदबाजी की बदौलत क्विंटन डिकॉक का विकेट झटक लिया। क्विंटन 19 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। क्विंटन डिकॉक को खलील अहमद ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा।
कुलदीप-खलील ने किया कमाल
इस सीजन लगातार फ्लॉप रहे देवदत्त पडिक्कल का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। देवदत्त पडिक्कल तीन रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। खलील अहमद ने देवदत्त पडिक्कल को पवेलियन भेजने का काम किया। खलील के बाद कुलदीप यादव ने वापसी करते ही मैदान पर अपने हुनर का परिचय दिया। लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर कुलदीप यादव ने लखनऊ को बैक फुट पर धकेल दिया।
बडोनी और अरशद खान ने बनाए अहम रन
कुलदीप यादव ने पहले मार्कस स्टोइनिस और फिर टीम के उप कप्तान निकोलस पूरन को अपने जाल में फंसाया। यह दोनों ही खिलाड़ी कुलदीप यादव की गेंद को पढ़ने में नाकाम रहे। मार्क्स स्टोइनिस ईशांत शर्मा को एक आसान सा कैच दे बैठे। वहीं अगली ही गेंद पर निकोलस पूरन बोल्ड हो गए। एक समय लखनऊ की टीम 94 के स्कोर पर ही अपने सात खिलाड़ी गंवा चुकी थी। लेकिन आयुष बडोनी और अरशद खान के बीच आठवीं विकेट के लिए 73 रनों की नाबाद साझेदारी की बदौलत लखनऊ ने 167 रन बनाने में सफलता हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications