Aaj ka Match Kaun Jeeta 21 April: आज का मैच कौन जीता- केकेआर vs आरसीबी
Aaj ka Match Kaun Jeeta, KKR vs RCB: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को एक और हार का सामना करना पड़ा है। रविवार यानी कि 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम जीत हासिल करने में नाकाम रही। इस सीजन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की यह सातवीं हार है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं जिनमें से टीम को सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई थी।
एक रन से मिली हार
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए करण शर्मा ने आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाकर जीत की उम्मीदों को जिंदा रखा। लेकिन पांचवीं गेंद पर वह कैच आउट हो गए। करण शर्मा को आउट कर केकेआर ने मुकाबले में जबरदस्त वापसी कर ली। आखिरी गेंद पर बेंगलुरु को जीतने के लिए तीन रनों की जरूरत थी। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बल्लेबाज एक ही रन बनाने में सफल रहे और इस तरह आरसीबी यह मुकाबला एक रन से गंवा बैठी।

आरसीबी की खराब शुरुआत
223 रनों का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही। हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए विराट कोहली को कैच आउट कर दिया। कोहली सिर्फ 18 रन ही बना सके। वहीं वरुण चक्रवर्ती ने आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस को आउट कर आऱसीबी को बैकफुट पर धकेल दिया।
केकेआर ने बनाए थे 222 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे। केकेआर के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दिलाई। सॉल्ट 13 गेंदों पर 48 रन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद सुनील नरेन 15 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हो गए।
अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
कप्तान श्रेयस अय्यर ने केकेआर की पारी को संभालते हुए इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक लगाया। लगातार विकेट गिरने के बावजूद अय्यर ने एक छोर से टीम को संभाले रखा। कैमरन ग्रीन ने श्रेयस अय्यर को आउट कर आरसीबी को बड़ी सफलता दिलाई। श्रेयस 36 गेंदों पर 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी के 18 गेंदों में केकेआर ने 45 रन जड़े थे।
कोलकाता नाइट राइडर्सः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनीर नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुः फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, करन शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications