Aaj Ka Match Kaun Jeeta, आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड
Aaj Ka Match Kaun Jeeta: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत निराशाजनक रही है। सोफी डिवाइन की कप्तानी वाली कीवी टीम ने 4 अक्तूबर यानी शुक्रवार को भारत के खिलाफ जीत के साथ टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज किया। 161 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज 102 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड ने 58 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। रोज़मेरी मैयर ने न्यीजीलैंड के लिए सबसे अधिक चार विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की।
भारत की टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप
टीम को पहला बड़ा झटका तब लगा जब शेफाली वर्मा को एडेन कार्सन ने 11 रन पर पवेलियन वापस भेज दिया, इसके बाद स्मृति मंधाना भी 12 रन ही जोड़ सकीं। जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन जल्द ही कप्तान हरमनप्रीत कौर भी एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गई।

न्यूजीलैंड ने बनाए 160 रन
न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में चार विकेट खोकर 160 रन बनाए। सुजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर की जोड़ी ने एक ठोस ओपनिंग साझेदारी के साथ टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। अमेलिया केर और ब्रुक हॉलिडे के आउट होने सहित कुछ झटकों के बावजूद न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने मजबूती से खड़े होकर स्कोरबोर्ड में नाबाद 57 रन जोड़े, जिसमें मैडी ग्रीन के पांच रन भी शामिल थे। भारतीय गेंदबाजी में रेणुका सिंह, अरुंधति रेड्डी और आशा शोभना ने विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी दमदार
न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पारी की शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें बेट्स और प्लिमर ने ठोस आधार तैयार किया। भारतीय गेंदबाजों ने कुछ अच्छी गेंदबाजी की, जिसमें अरुंधति रेड्डी ने शुरुआती साझेदारी को तोड़ा और रेणुका सिंह ने अहम विकेट लिए। हालांकि, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी लाइन-अप भारतीय गेंदबाजों पर भारी नजर आई।
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्रकार, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह
न्यूजीलैंड महिला (प्लेइंग इलेवन): सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेट कीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन












Click it and Unblock the Notifications