Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका, तीसरा वनडे

Sri Lanka vs India 3rd ODI highlights: भारत बनाम श्रीलंका के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 248 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 26.1 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने ये मैच 110 रन से जीतकर 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है।

टीम इंडिया ने लगातार गंवाए विकेट
श्रीलंका के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहित शर्मा की टीम को 5वें ओवर में शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा। गिल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा एकमात्र बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 35 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। अन्य खिलाड़ियों में वॉशिंगटन सुंदर ही 30 रन का आंकड़ा छू सके। इसके बाद विराट कोहली ने 20 रन की पारी खेली।

दुनिथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए
ऋषभ पंत 6 रन बनाकर आउट हो गए और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके अलावा श्रेयस 8 रन, रियान पराग 15 रन और शिवम 9 रन बनाकर आउट हो गए। कुलदीप यादव 6 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से दुनिथ वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए। इसके अलावा महीश तीक्षणा और जेफरी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

india vs sri lanka 3rd odi

अविष्का फर्नांडो ने खेली बड़ी पारी
पहली पारी में श्रीलंका की ओर से सलामी बल्लेबाजों पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी देखने को मिली है। पथुम निसांका 65 गेंद में 45 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि अविष्का फर्नांडो ने 102 गेंद में 9 चौके और दो छक्के की मदद से 96 रन की बड़ी पारी खेली, लेकिन शतक बनाने से पहले उन्हें रियान पराग ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो के बाद कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए बड़ी पारी खेली। मेंडिंस 82 गेंद में 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। असलंका 12 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें रियान पराग ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। इसके बाद सिराज ने सदीरा समरविक्रमा को एलबीडब्ल्यू आउट कर सही समय पर भारत को विकेट दिलाया।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट रियान पराग ने चटकाए। रियान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रियान पराग, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), जेनिथ लियानज, कामिन्दु मेंडिस, दुनिथ वेलालगे, महीश तीक्षणा, जेफरी वैंडरसे और असिथा फर्नांडो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+