Aaj ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs न्यूजीलैंड

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराते हुए 20 साल बाद आईसीसी इवेंट में इस टीम को हरा दिया। टीम इंडिया के लिए कोहली ने धमाकेदार अंदाज में 95 रन बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा ने भी यउपयोगी योगदान दिया। टीम इंडिया को 274 का लक्ष्य मिला था।

टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। सिराज ने कीवी ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को बिना खाता खोले आउट कर दिया। उनके बाद विल यंग को शमी ने पहली गेंद पर चलता किया, वह 17 रन बनाकर आउट हो गए।

virat kohli

जल्दी दो विकेट गिरने के बाद कीवी टीम को रचिन रविन्द्र और डैरिल मिचेल ने संभाल लिया। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए एक शतकीय भागीदारी देखने को मिली। इस बीच रचिन फिफ्टी जड़ने के बाद 75 पर आउट हो गए लेकिन डैरिल मिचेल ने खड़े रहकर शतक जमा दिया।

अंतिम ओवरों में कीवी टीम को रन नहीं मिले और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। डैरिल मिचेल भी 130 रन बनाकर आउट हो गए और पूरी टीम अंतिम गेंद तक 273 रन बनाकार ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम के लिए पहला ही मैच खेल रहे शमी के खाते में 5 विकेट आए।

जवाब में खेलते टीम इंडिया ने धाकड़ बैटिंग की। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और गिल के बीच 71 की भागीदारी हुई। रोहित शर्मा 40 गेंदों में 46 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद गिल भी आउट हो गए। वह 26 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।

कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच एक अर्धशतकीय भागीदारी हुई। अय्यर 33 रन बनाकर आउट हो गए, इसके बाद कोहली और राहुल के बीच भी अर्धशतकीय साझेदारी हुई। राहुल 27 पर चलते बने। यहाँ से सूर्यकुमार यादव के कन्धों पर जिम्मा था लेकिन वह रन आउट हो गए।

भारत ने अपना पांचवां विकेट 191 रन पर गंवा दिया था लेकिन कोहली बने रहे और सामने जडेजा ने उनका बखूबी साथ दिया। दोनों मिलकर स्कोर 269 तक ले गए। दुर्भाग्य से कोहली शतक बनाकर सचिन का रिकॉर्ड बराबर नहीं कर पाए और 95 पर आउट हो गए। जडेजा 39 रन बनाकर नाबाद रहे, भारत ने 12 गेंद शेष रहते 6 विकेट पर 274 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+