Aaj Ka Match Kaun Jeeta 12 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड, 3rd ODI

India vs England 3rd ODI Highlights: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। शुभमन गिल के शानदार शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 142 रनों से हराकर 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 356 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। गिल ने 102 गेंदों पर 14 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए।

aaj ka match kaun jeeta india vs england 3rd odi

कोहली, अय्यर और राहुल ने भी खेली अहम पारी

इस बीच श्रेयस अय्यर (78), विराट कोहली (52) और केएल राहुल (40) ने भी मेजबान टीम के लिए अहम पारियां खेलीं। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने 64 रन देकर 4 विकेट लिए। मार्क वुड ने भी 45 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन मेहमान टीम के बाकी गेंदबाज प्रभावित करने में नाकाम रहे।

इंग्लैंड ने नियमित अंतराल पर गंवाए विकेट

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जोरदार शुरुआत की, लेकिन एक बार ओपनिंग साझेदारी टूट जाने के बाद वे नियमित अंतराल पर विकेट गंवाकर वापसी करने में नाकाम रहे।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), टॉम बैंटन, लियाम लिविंगस्टोन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद।

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, यशस्वी जायसवाल, वरुण चक्रवर्ती, केएल राहुल, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर।

इंग्लैंड की टीम: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, जेमी ओवरटन, साकिब महमूद, जेमी स्मिथ, जोफ्रा आर्चर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+