Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश
Aaj ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम ने बांग्लादेश से मिले 257 रनों का लक्ष्य 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया, विराट कोहली ने शतक जड़ा।
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज तंजिद और लिटन दास ने मिलकर अच्छी बल्लेबाजी की। दोनों के बीच एक बड़ी भागीदारी देखने को मिली। 93 रनों के स्कोर तक बांग्लादेश ने कोई विकेट नहीं गंवाया।

भारतीय टीम को पहला विकेट तंजिद के रूप में मिला। वह कुलदीप यादव की गेंद पर 51 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद आए शान्तो को जडेजा ने चलता किया, वह 8 रन बना पाए। उनके बाद मेहदी हसन मिराज ने 3 रन बनाए और सिराज का शिकार हुए। लिटन दास फिफ्टी जड़ने के बाद 66 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
निचले क्रम से मुशफिकुर रहीम और महमुदुल्लाह ने रन जोड़े। दोनों क्रमशः 38 और 46 रन बनाकर आउट हुए और बांग्लादेश का स्कोर 8 विकेट पर 256 रनों तक पहुंचा। भारतीय टीम के लिए बुमराह, सिराज और जसप्रीत बुमराह के खाते में 2-2 विकेट आए। जडेजा ने भी 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया की धाकड़ शुरुआत रही। भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा और गिल ने तबाही मोड में बैटिंग करते हुए तेजी से 88 रन जोड़े। रोहित शर्मा फिफ्टी के करीब जाकर आउट हो गए। उनके बल्ले से 40 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों से 48 रन आए। गिल भी अपनी फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे। वह 5 चौकों और 2 छक्कों से 53 रन बनाकर आउट हुए।
विराट कोहली ने आते ही कुछ आकर्षक शॉट जड़ते हुए अपने इरादे दर्शा दिए। कोहली ने अपनी पारी आगे बढ़ाते हुए श्रेयस अय्यर के साथ एक भागीदारी की लेकिन अय्यर 19 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि कोहली अपनी फिफ्टी पूरी कर टिके रहे और अंत में शतक पूरा कर जीत दिलाने में कामयाब रहे। उन्होंने छक्के से शतक पूरा किया और 103 रन बनाकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 261 रन बनाए, केएल राहुल भी 34 रन बनाकर नाबाद लौटे।












Click it and Unblock the Notifications