Aaj ka match kaun jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Aaj ka match kaun jeeta: इंदौर में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम से ऑस्ट्रेलिया को 99 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से विजयी बढ़त हासिल कर ली। भारत ने 5 विकेट पर 399 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया को बारिश के बाद डकवर्थ लुईस नियम से 33 ओवरों में 317 का लक्ष्य मिला। मेहमान टीम 217 रन बनाकर सिमट गई।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवा दिया। वह 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टीम इंडिया की तरफ से रनों का अम्बार लगना शुरू हुआ। गिल और अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया की धज्जियां उड़ा दी।

गिल और अय्यर के बीच दूसरे विकेट के लिए 200 रनों की भागीदारी हुई। अय्यर ने 86 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।वह 105 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद गिल ने भी अपना शतक पूरा किया। वह 92 गेंदों में सैकड़ा पूरा करने में सफल रहे। गिल ने 104 रनों की पारी खेली।
पिछले मैच में फिफ्टी जड़ने वाले केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में भी बल्ले से गदर मचा दिया। केएल राहुल ने फिफ्टी जड़ी और 52 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्यकुमार यादव अंत तक टिके और धमाकेदार बैटिंग की। ग्रीन को उन्होंने लगातार चार छक्के जड़े। वह 6 चौके और इतने ही छक्कों के साथ 37 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर लौटे। भारत ने 5 विकेट पर 399 रनों का स्कोर हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरन ग्रीन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत रही। प्रसिद्ध कृष्णा ने मैथ्यू शॉर्ट (9) और स्मिथ (0) को लगातार गेंदों पर आउट किया। इसके बाद बारिश से खेल रुक गया और टारगेट में बदलाव किया गया। डकवर्थ लुईस नियम से 33 ओवर में 317 का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया को दिया गया।
डेविड वॉर्नर ने वापस आकर कुछ आकर्षक शॉट जड़े और फिफ्टी जमाई। वह राईट हैण्ड बैटिंग करने के प्रयास में अश्विन का शिकार बन गए। वॉर्नर ने 39 गेंदों में 53 रन बनाए। अश्विन ने इससे पहले लाबुशेन को आउट किया था। जोश इंग्लिस भी अश्विन का शिकार बन गए। जडेजा ने एलेक्स कैरी को आउट किया और कैमरन ग्रीन को ईशान किशन ने रन आउट कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एक के बाद एक आउट होते चले गए। एबोट ने अंत में 54 रन बनाए लेकिन ये रन नाकाफी रहे। ऑस्ट्रेलिया 217 पर आउट हो गई। अश्विन और जडेजा ने भारत के लिए 3-3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications