Aaj Ka Match Kaun Jeeta: आज का मैच कौन जीता- भारत Vs इंग्लैंड, चौथा टेस्ट

India vs England, 4th Test: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला गया। भारत ने चौथे टेस्ट मैच को 5 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

शुभमन गिल और जुरेल ने की 72 रनों की साझेदारी
भारत की ओर से शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल ने छठे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी की। शुभमन गिल 52 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जुरेल ने 39 रनों की पारी खेली।

Team India

रोहित शर्मा ने खेली 55 रनों की बड़ी पारी
शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की स्थिर साझेदारी की मदद से भारत ने सोमवार को रांची में पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को पांच विकेट से हरा दिया। 192 रनों का पीछा करते हुए भारत को रोहित शर्मा ने 55 और यशस्वी जयसवाल ने 37 रन बनाकर शानदार शुरुआत दी।

'बैजबॉल' युग में इंग्लैंड की पहली हार
हालांकि, भारत ने जल्दी-जल्दी विकेट खोना शुरू कर दिया, लेकिन गिल (52*) और जूरेल (39*) ने नाबाद साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। इंग्लैंड की ओर से शोएब बशीर ने तीन विकेट झटके। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड पर 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। 'बैजबॉल' युग में इंग्लैंड की यह पहली टेस्ट सीरीज हार है।

भारत की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: ये तीन खिलाड़ी कर सकते हैं मोहम्मद शमी को रिप्लेस, गुजरात के लिए गेंद से मचाएंगे कहर!

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+