IPL 2024: ये तीन खिलाड़ी कर सकते हैं मोहम्मद शमी को रिप्लेस, गुजरात के लिए गेंद से मचाएंगे कहर!
IPL 2024 Gujarat Titans Mohammed Shami: आईपीएल 2024 शुरू होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। लेकिन आईपीएल से पहले ही गुजरात टाइटंस की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो गए हैं। मोहम्मद शमी आईपीएल 2024 के दौरान किसी भी मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। ऐसे में गुजरात की टेंशन बढ़ गई है।
मोहम्मद शमी हुए बाहर
साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही मोहम्मद शमी ने किसी भी तरह का कोई भी फॉर्मेट में क्रिकेट नहीं खेला है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी मोहम्मद शमी बाहर ही रहे हैं। अब बीसीसीआई ने यह साफ कर दिया है कि मोहम्मद शमी इस सीजन आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

शमी की जगह किसे मिलेगा मौका
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने शमी को लेकर बताया कि मोहम्मद शमी को टखने में इंजरी है जिसकी सर्जरी के लिए उन्हें लंदन ले जाया जाएगा। बता दें कि पिछले सीजन शमी ने पर्पल कैप जीता था। आईपीएल 2023 के सीजन में शमी ने 17 मैचों में सबसे अधिक 28 विकेट झटके थे। शमी की जगह गुजरात की टीम इन तीन खिलाड़ियों में से किसी एक को मौका दे सकती है।
कमलेश नागरकोटि पर रहेगी नजर
युवा तेज गेंदबाज कमलेश नागरकोटि इस सीजन आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। पिछले साल कमलेश नागरकोटि दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। इससे पहले उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में 12 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने महज पांच विकेट ही चटकाए हैं। लेकिन आने वाले समय में वह खतरनाक गेंदबाज साबित हो सकते हैं।
ये खिलाड़ी भी रेस में शामिल
इस लिस्ट में दूसरा नाम संदीप वॉरियर का है। संदीप वॉरियर साल 2021 से ही आईपीएल से दूर हैं। साल 2021 से उन्हें कोई भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा है। गुजरात की नजरें इशान पोरेल पर भी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications