Aaj Ka Match Kaun Jeeta, आज का मैच कौन जीता- ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका

Aaj Ka Match Kaun Jeeta: शनिवार 5 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका को एकतरफा अंदाज में हराकर टी-20 वर्ल्ड कप प्वाइंट्स टेबल में खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया।

श्रीलंका को 6 विकेट से मिली हार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ आगाज किया। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश आने वाले मुकाबलों में ही अपने इस दमदार प्रदर्शन को जारी रखने की होगी।

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1

बेथ मूनी ने खेली 43 रनों की पारी

श्रीलंका के कप्तान चमारी अथापत्थु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर महज 93 रन ही बना सकीं। श्रीलंका की तरफ से नीलाक्षी डी सिल्वा ने सबसे ज्यादा 29 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। बेथ मूनी ने नाबाद 43 रनों की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को ये जरूरी जीत दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया से कभी नहीं जीत सकी है श्रीलंका

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मैच को जोड़र अब कुल 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं। श्रीलंका की टीम अब टी-20 फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो सकी है।

ऑस्ट्रेलिया महिला प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनक्स, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन।

श्रीलंका महिला प्लेइंग इलेवन: विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+