Aaj Ka Match Kaun Jeeta 9 July: आज का मैच कौन जीता- भारत vs साउथ अफ्रीका

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 9 July: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर ली है। इन दोनों ही देशों के बीच दूसरा मैच बारिश के कारण धुल गया था और दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच 12 रन से जीता था। इस अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 85 रन का मामूली लक्ष्य रखा। जिसे टीम ने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

भारत को 10 विकेट से मिली जीत

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीकी टीम संघर्ष करती रही और महज 17.1 ओवर में ऑल आउट हो गई। भारत की ओर से पूजा वस्त्रकार ने चार विकेट चटकाए। राधा यादव ने भी तीन विकेट लेकर महत्वपूर्ण योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने क्रमश: 54* और 27* रन बनाकर भारत के लिए आसान जीत सुनिश्चित की।

Aaj Ka Match Kaun Jeeta 1

पूजा वस्त्रकार ने रचा इतिहास

पूजा वस्त्रकार ने 3.1 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर चार विकेट लेकर टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने मारिजान कैप (10), एनेके बॉश (17), नादिन डी क्लार्क (0) और एलिस मैरी मार्क्स (7) जैसी अहम खिलाड़ियों को आउट किया। यह प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी भारतीय महिला गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।

पूजा के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

पूजा वस्त्रकार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 से अधिक विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी के बाद दूसरी भारतीय महिला गेंदबाज बन गई हैं। झूलन ने भारत के लिए 68 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 21.94 की औसत और 5.45 की इकॉनमी रेट से 56 विकेट लिए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय महिला गेंदबाज द्वारा लिए गए सर्वाधिक विकेटों का रिकॉर्ड दीप्ति शर्मा के नाम है, जिन्होंने 112 मैचों में 19.42 की औसत से 121 विकेट लिए हैं।

मंधाना ने दिखाया दम

वनडे और टेस्ट के बाद टी-20 सीरीज में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन भी अच्छा रहा। उन्होंने पहले मैच में 30 गेंदों पर 46 रन बनाए और तीसरे मैच में सिर्फ 40 गेंदों पर 54* रनों की नाबाद पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+