Aaj ka match kaun jeeta 3 May: आज का मैच कौन जीता- बांग्लादेश vs जिम्बाब्वे

Aaj ka match kaun jeeta 3 May: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 3 मई शुक्रवार को खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। टॉस जीतकर बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिम्बाब्वे के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 124 रनों पर ढेर हो गई।

बांग्लादेश को मिली जीत

125 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने दो विकेट खोकर इसे आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश की तरफ से तंजीद हसन ने सबसे अधिक नाबाद 67 रन बनाए। लिटन दास महज एक रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। लेकिन तंजीद हसन ने एक तरफ से पारी को संभाले रखा और बांग्लादेश को आसानी से जीत दिला दी।

Aaj ka match 1

गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

गेंदबाजों की बात करें तो बांग्लादेश की तरफ से तस्कीन अहमद और मोहम्मद सैफुद्दीन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा मेहंदी हसन मिराज ने भी जिम्बाब्वे के दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का काम किया। बांग्लादेश दौरे पर जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

5 मई को होगा अगला मुकाबला

ऐसे में बचे हुए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम वापसी करना चाहेगी। जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा इस मुकाबले में बुरी तरह से फ्लॉप साबित रहे। सिकंदर रजा के अलावा टीम के अनुभवी खिलाड़ी सीन विलियम्स ने भी गेंद और बल्ले दोनों से ही निराशाजनक प्रदर्शन किया। दोनों ही टीमों के बीच सीरीज का अगला मुकाबला रविवार यानी 5 मई को खेला जाएगा।

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): जॉयलॉर्ड गम्बी (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन, ब्रायन बेनेट, सीन विलियम्स, सिकंदर रजा (कप्तान), क्लाइव मैंडे, ल्यूक जोंगवे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रयान बर्ल, ब्लेसिंग मुजाराबानी, रिचर्ड नगारवा।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+