Aaj ka Match Kaun jeeta 22 April: आज का मैच कौन जीता- राजस्थान vs मुंबई

Aaj ka Match Kaun jeeta 22 April: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के सिलसिले को जारी रखते हुए मुंबई इंडियंस को एक और हार थमा दी है। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी अपना फॉर्म हासिल कर लिया है। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से जीत हासिल की। जायसवाल ने 59 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

जायसवाल-बटलर ने दिलाई तूफानी शुरुआत

180 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पावरप्ले यानी कि 6 ओवर में ही 61 रन जोड़ लिए। बारिश की वजह से खेल को थोड़ी देर के लिए रोका भी गया। पाव प्ले के तुरंत बाद बारिश होने के कारण कुछ समय के लिए मैच को रोक दिया गया था। लेकिन बाद में फिर इसे शुरू कर दिया गया।

Aaj ka Match Kaun jeeta 1

मुंबई ने बनाए थे 179 रन

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 179 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और 20 रन के स्कोर पर ही टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। इससे पहले जब राजस्थान और मुंबई के बीच इस सीजन का पहला मुकाबला खेला गया था। उस दौरान भी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे। इस मुकाबले में भी मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर राजस्थान की गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से फ्लॉप साबित रही।

तिलक वर्मा ने दिखाया दम

तिलक वर्मा और नेहल वढेरा ने मुंबई इंडियंस की पारी को संभालने का काम किया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पांचवें विकेट के लिए 99 रनों की साझेदारी कर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में कामयाबी हासिल की। मुंबई का स्कोर 150 के पार पहुंचा तब जाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर नेहल वढेरा आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने महज 24 गेंद में 49 रनों की पारी खेली।

संदीप शर्मा ने झटके पांच विकेट

राजस्थान की तरफ से संदीप शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी कर सभी को हैरान कर दिया। संदीप शर्मा ने इस मुकाबले के दौरान अपने आईपीएल करियर का बेस्ट प्रदर्शन दिया। उन्होंने इस मैच में 5 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर धकेल दिया। कुलदीप सेन की जगह संदीप शर्मा को इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था और कप्तान के फैसले को उन्होंने बिल्कुल सही साबित किया।

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+