Aaj Ka Match Kaun Jeeta 19 May: आज का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs पंजाब
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 19 May: रविवार यानी 19 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने एक अहम मुकाबले में जीत हासिल की। 215 रनों के लक्ष्य को हैदराबाद की टीम ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। हैदराबाद ने पंजाब को चार विकेट से हराकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉप टू में एंट्री कर ली है। सनराइजर्स हैदराबाद की नजरें अब राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले पर होगी। दरअसल, अगर राजस्थान रॉयल्स की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच हार जाती है तो सनराइजर्स हैदराबाद को इससे बड़ा फायदा होगा।
पंजाब को मिली अच्छी शुरुआत
इस मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स के कप्तान जितेश शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब किंग्स की तरफ से प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायदे ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 97 रन जोड़ने का काम किया। इसके अलावा रिले रोसौव ने भी अहम 49 रन जोड़ने में कामयाबी हासिल की।

पंजाब ने बनाए 214 रन
पंजाब ने हैदराबाद के सामने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 214 रन बनाए। पंजाब की तरफ से सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 45 गेंदों में 7 चौके और चार छक्के की मदद से 71 रनों की पारी खेली। इसके अलावाअथर्व तायदे, रिले रोसौव अर्धशतक से चूक गए लेकिन इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पंजाब के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया।
तायदे ने 46 रन और रोलौव ने 24 गेंद में तीन चौके और चार चक्के की मदद से 49 रनों की पारी खेली।
अभिषेक-त्रिपाठी ने संभाला
215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। सनराइजर्स हैदराबाद को पारी की पहली गेंद पर बड़ा झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया। वह खाता भी नहीं खोल सके। हालांकि, इसके बाद राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा ने टीम को संभालने का काम किया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखा। पांचवें ओवर में 72 के स्कोर पर हैदराबाद की टीम को दूसरा झटका लगा। हर्षल पटेल ने राहुल त्रिपाठी को कैच आउट करा दिया।
हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 68 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 66 रनों की पारी खेली। शशांक सिंह ने शिवम सिंह के हाथों अभिषेक शर्मा को कैच आउट कराया। शशांक सिंह का यह आईपीएल का पहला विकेट रहा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, सनवीर सिंह, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, रिले रोसौव, शशांक सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), आशुतोष शर्मा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, हर्षल पटेल, राहुल चाहर।












Click it and Unblock the Notifications