Aaj Ka Match Kaun Jeeta 12 Feb: आज का मैच कौन जीता- भारत vs नामीबिया, टी20 विश्व कप 2026
Aaj Ka Match Kaun Jeeta 12 Feb: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए नामीबिया को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी और फिर घातक गेंदबाजी के दम पर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने पूरी तरह असहाय नजर आई। भारत ने इस मुकाबले को 93 रनों से जीत लिया है।
ईशान किशन रहे जीत के हीरो (Aaj Ka Match Kaun Jeeta 12 Feb)
मैच की शुरुआत में नामीबिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत की शुरुआत आक्रामक रही, जहां ईशान किशन ने महज 20 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अपनी फॉर्म का लोहा मनवाया। ईशान ने 24 गेंदों में 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली। मध्यक्रम में उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला और 28 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। नामीबिया की ओर से कप्तान गेरहार्ड इरेसमस सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके, लेकिन वह भारत को 209 के स्कोर तक पहुंचने से नहीं रोक सके।

नामीबियाई बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप
210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया को शुरुआत में ही झटके लगे। सलामी बल्लेबाज यान फ्रायलिंक (22) ने कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन वह ज्यादा देर नहीं टिक सके। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती ने स्टीनकैम्प (29) को बोल्ड कर नामीबिया की उम्मीदों को करारा झटका दिया। मध्य ओवरों में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती की जोड़ी ने नामीबियाई बल्लेबाजों को हाथ खोलने का कोई मौका नहीं दिया।
लगातार गिरते रहे विकेट
एक समय मजबूत दिख रही नामीबिया की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। गेरहार्ड इरेसमस (18), ईटन (13) और मलान क्रूगर (5) सस्ते में पवेलियन लौट गए, जबकि जेजे स्मिट बिना खाता खोले आउट हुए। भारतीय गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन की बदौलत नामीबिया की टीम 116 रन ही बना सकी और भारत ने यह मुकाबला 93 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications