KKR vs RR, Pitch Weather Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
KKR vs RR, Pitch Weather Report: आईपीएल 2024 का 17वां सीजन अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आईपीएल के इस सीजन में अब तक कई करीबी मुकाबले देखने को मिले हैं। कुछ मैच ऐसे भी रहे हैं जो आखिरी गेंद पर जाकर खत्म हुए। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 31वें मैच पर भी फैंस की नजरे बनी हुई है। कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है।
टॉप पर है राजस्थान की टीम
राजस्थान रॉयल्स की टीम टॉप पर मौजूद है। 6 मुकाबले में पांच मैच जीतकर राजस्थान रॉयल्स 10 अंक के साथ टॉप पर है। वहीं दूसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक पांच मुकाबले खेले हैं जिनमें से चार में उसे जीत हासिल हुई है। 8 अंकों के साथ वह दूसरे नंबर पर मौजूद है। कोलकाता नाइट राइडर्स की कोशिश राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की होगी।

पिच से किसे मिलेगा फायदा
कोलकाता की पिच ईडन गार्डन की बात करें तो इस पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। यहां बल्लेबाजों ने हमेशा बड़े स्कोर बनाए हैं। बल्लेबाजों के अलावा इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए भी थोड़ी सी मदद है। वहीं स्पिनर्स यहां अक्सर फ्लॉप साबित होते रहे हैं। राजस्थान और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले में एक बार फिर से बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। ईडन गार्डन में अब तक 84 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। उनमें से 50 मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस इस मुकाबले में अहम साबित होगा।
ऐसा रहेगा मौसम
मैच के दौरान मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर रिपोर्ट के अनुसार 16 अप्रैल यानी कि मंगलवार को कोलकाता में काफी गर्मी रहने की उम्मीद है। दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगी जो मैच के समय शाम को 29 डिग्री तक गिरने की संभावना है। आद्रता शाम 7:00 बजे 68% से बढ़कर रात 11:00 बजे 88% हो जाएगी। बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। ऐसे में क्रिकेट फैंस पूरे मैच का आनंद उठा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications