Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: आज का मैच फ्री में लाइव कैसे देखें- भारत vs दक्षिण अफ्रीका
Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe: पहले टी20 मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद भारतीय टीम एक बार फिर से तैयार है। आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के सामने बड़ी चुनौती रहेगी। इस बार अफ्रीका की हार पर भारत की लीड डबल हो जाएगी।
मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा, यहां बल्लेबाजों का काम आसान हो सकता है। शाम के समय गेंदबाजों को परेशानी हो सकती है। इन सबके बीच लाइव टेलीकास्ट को लेकर जानकारी अहम है।

IND vs SA: टीवी पर कैसे देखें मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस मुकाबले का लाइव प्रसारण देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क है। वहां अलग-अलग चैनलों पर मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट देखा जा सकता है।
ऑनलाइन मुकाबला देखने का जुगाड़
मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आमतौर पर जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। हालांकि, जियोहॉटस्टार पर पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होती है।
Aaj Ka Match Free Mei Live Kaise Dekhe
यह मैच टेलीविजन पर देखने का सबसे आसान और मुफ्त तरीका है DD Sports चैनल है। अक्सर, भारतीय क्रिकेट टीम के मैचों का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल DD Sports (डीडी स्पोर्ट्स) पर किया जाता है। फ्री डिश वाले यूजर इसका आनन्द उठा सकते हैं।
मैच प्रसारण का समय और चैनल
टॉस का समय: भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे
मैच शुरू होने का समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे
टेलीविजन प्रसारण: Star Sports Network के विभिन्न चैनल (इसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी) और DD Sports पर फ्री।
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग: जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट।
इस मैच में किसका पलड़ा भारी
पिछले मैच में टीम इंडिया ने जिस तरह की गति का प्रदर्शन किया, उससे यही कह सकते हैं कि इस बार भी कुछ वही हो सकता है। अफ्रीका के लिए काम आसान तो नहीं होने वाला है। उनको कुछ बड़ा करना पड़ेगा, तभी मैच में भारत को हराया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications