Aaj Ka IPL Match, LSG vs GT: कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LSG vs GT Match: आईपीएल 2023 के 30वें मैच में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होने जा रहा है। कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज और कैसी होगी प्लेइंग 11

ipl 2023 LSG

IPL 2023 LSG vs GT Match: आईपीएल में आज डबल हेडर के पहले मुकाबले में लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम गुजरात टाइटंस के साथ मुकाबला करेगी। दोनों ही टीमें अच्छी है और दोनों ने ही आईपीएल के पहले सीजन में बढ़िया प्रदर्शन करके दिखाया है। गुजरात टाइटंस पिछले सीजन की विजेता भी है और लखनऊ की टीम इस बार भी काफी बेहतर करते हुए दिखाई दे रही है।

लखनऊ को पिछले मैच में सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत ने काफी आत्मविश्वास दिया होगा। आज मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है जो दोपहर को 3 बजकर 30 मिनट पर होगा।

पिच- इस मैदान का साइज औसत है। बैटिंग के साथ बॉलिंग को भी यहां मदद मिल जाती है। स्पिन को अधिक मदद मिलने की उम्मीद है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 60% जीत मिलती है। तेज गेंदबाज नई गेंद के साथ मैच में कुछ जान फूंक सकते हैं। इसलिए पेसर चाहेंगे कि वे नई गेंद से विकेट लें।

मौसम- जहां तक मौसम की बात है तो लखनऊ में 22 अप्रैल को बारिश के कोई चांस नहीं हैं। मैच पूरा होने की पूरी उम्मीद है। इस समय उत्तर भारत में तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है जिसके चलते 22 से 37 डिग्री सेल्सियस का टेंपरेचर दिन में देखने को मिलेगा।

जब मैच शुरू होगा तब तापमान ऊंचा रहेगा। ह्यूमिडिटी 35 से 45% के आसपास रहेगी और हवाओं की रफ्तार 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

Recommended Video

    IPL 2023: MS Dhoni ने IPL में लिख दिया नया इतिहास, बतौर Wicket Keeper नई उपलब्धि | वनइंडिया हिंदी

    टीमों की जानकारी- प्लेइंग इलेवन की बात करें तो लखनऊ की टीम में क्विंटन डि कॉक की जगह पर काइल मेयर्स ने ओपनिंग में लगातार बढ़िया प्रदर्शन किया है। दीपक हुड्डा को अभी भी फॉर्म की तलाश है तो वही कुणाल पांड्या 1-2 मैचों के ही स्टार साबित हुए हैं।

    मार्क वुड ने पिछले मैच नहीं खेला था और आज के मैच में भी उनकी जगह पर शायद नवीन उल हक ही खेलेंगे जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम में विजय शंकर अगर फिट हैं तो उन्हें अभिनव मनोहर की जगह पर आना चाहिए।

    यह टीम तेज शुरुआत के लिए रिद्धिमान साहा की ओर देखेगी तो साईं सुदर्शन से और कंसिस्टेंसी चाहेगी। बीच में हार्दिक पांड्या है और फिनिशिंग के लिए डेविड मिलर है। गेंदबाजी में भी अलजारी जोसेफ और मोहम्मद शमी हैं। स्पिन में राशिद खान हैं और कागजों पर यह टीम बहुत मजबूत है।

    लखनऊ सुपर जायंट्स (संभावित इलेवन): केएल राहुल (c), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (w), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई

    गुजरात टाइटंस (संभावित इलेवन): रिद्धिमान साहा (कीपर), शुभमन गिल, साईं सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+