Aaj Kiska IPL Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- LSG VS RCB
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। आईपीएल का 43वां मैच शाम साढ़े सात बजे से दोनों टीमों के बीच शुरू होगा। दोनों ही टीमें एक नई रणनीति के साथ मैदान पर दिखेंगी।

IPL Mein Aaj Kis Kiska Match Hai, RCB vs LSG: आईपीएल के मैच नंबर 43 में आज, 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होगी। पिछले मैच में आरसीबी को अपने घर में एलएसजी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, ऐसे में आज दोनों ही टीमों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा।
बैंगलोर अपने घर में लखनऊ से हार के बाद पलटवार के लिए तैयार है। वहीं, लखनऊ अपने घर में भी आरसीबी को करारी हार के साथ वापस भेजना चाहेगी। कप्तान केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने अपने पिछले मैच में मोहाली में पंजाब के खिलाफ दूसरा हाई स्कोर किया था। ऐसे में अब इकाना को लो स्कोरिंग पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के सामने बड़ा स्कोर करने की चुनौती होगी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 मैचों में 4 जीत और चार हार के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। आरसीबी को पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 21 रनों से हार मिली थी। आरसीबी की बल्लेबाजी विभाग अभी भी लय में नहीं नजर आ रहा है, क्योंकि टीम में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और मैक्सवेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए जिताऊ पारी नहीं खेल रहा है। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग भी डेथ ओवर्स के समय कमजोर दिख रहा है। आरसीबी इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी।
वहीं, लखनऊ सुपरजायंट्स 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। एलएसजी ने अपना पिछला मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ 56 रन से जीता था। टीम के लिए स्टोइनिस और मेयर्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 257 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। इस खेल में आने से उनका आत्मविश्वास ऊंचा होगा। एक बार फिर हम उम्मीद कर सकते हैं कि ये दोनों टीमें बहुत ही करीबी मुकाबले में उतरेंगी।
आईपीएल में आज किसका मैच है- आईपीएल 2023 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 से इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फुल स्क्वाड
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज़ अहमद, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक, हर्षल पटेल, आकाश दीप, फिन एलन, कर्ण शर्मा, अनुज रावत, माइकल ब्रेसवेल, सिद्दार्थ कौल, सोनू यादव, मनोज भांडगे, वेयन पार्नेल, राजन कुमार, अविनाश सिंह, हिमांशु शर्मा।
लखनऊ सुपर जायंट्स फुल स्क्वाड
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जयदेव उनादकट, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अमित मिश्रा, आयुष बडोनी, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम, मनन वोहरा, क्विंटन डी कॉक, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा, मयंक यादव।












Click it and Unblock the Notifications