Aaj ka IPL Match: चेन्नई के गेंदबाजों के सामने पानी भरते नजर आए सनराइजर्स, 134 रनों पर सिमटी पारी
Aaj ke IPL Match में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने एम ए चिदंबरम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 ही रन पर सिमट गई।

IPL 2023 CSK vs SRH Today Match: आईपीएल के 29वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों का सामना करने में काफी दिक्कतें आई।
चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हुए इस मैच में सनराइजर्स की पारी 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 ही रन पर ही सिमट गई। इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित हुआ।
ओपनिंग में प्रयोग किया- सनराइजर्स ने इस मुकाबले में अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए बाए हाथ के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा को हैरी ब्रूक के साथ ओपनिंग में भेजा और यह प्रयोग सफल भी रहा क्योंकि शर्मा ने 34 रन बनाए।
ब्रूक फिर फेल- लेकिन ब्रूक के खाते में एक और विफलता आई जब वे 13 गेंदों पर 18 रन बनाकर आकाश सिंह का शिकार हुए। आईपीएल में 1 शतक लगाने के अलावा ब्रूक ने कुछ खास नहीं किया है। इसके बाद सनराइजर्स के सभी बल्लेबाजों को शुरुआत मिली लेकिन वे बड़े स्कोर में तब्दील करने में पूरी तरह विफल रहे जिसके लिए रविंद्र जडेजा को क्रेडिट देना होगा।
Recommended Video

जडेजा की शानदार गेंदबाजी- जडेजा ने अभिषेक शर्मा को 34, राहुल त्रिपाठी को 21 और मयंक अग्रवाल को 2 रनों पर चलता कर दिया। इस दौरान सनराइजर्स के बल्लेबाज तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने के लिए भी जूझते रहें क्योंकि जडेजा ने अपने 4 ओवर में केवल 22 रन देकर तीन विकेट हासिल लिए।
पथिराना भी चमके- इसी दौरान महेश तीक्ष्णा ने कप्तान एडम मारर्कम को आउट करके हैदराबाद पारी की कमर तोड़ दी थी। कप्तान ने 12 गेंदों पर केवल 12 ही रन बनाए। अंतिम ओवरों में जब हेनरिक क्लासेन से बहुत उम्मीदें की जा रही थी। वे युवा मथीषा पथिराना की गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हो गए।
गेंदबाजी- इस तरह से संघर्ष करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 134 ही रन बनाए। जडेजा के अलावा गेंदबाजी में तीक्षणा, पथिराना और आकाश सिंह को भी 1-1 विकेट मिला।












Click it and Unblock the Notifications