Aaj IPL Mein Kiske Match Hai- आज आईपीएल में किसके मैच हैं- LSG vs CSK और PBKS vs MI

Aaj ke IPL Match: आज आईपीएल 2023 में बुधवार को भी डबल हेडर के दो मुकाबले होने जा रहे हैं। पहला मैच लखनऊ में होगा और दूसरा मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा।

lsg

Aaj ke IPL Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज वीक डे पर डबल हेडर के दो मुकाबले हैं। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के बीच होगा। दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (PBKS vs MI) के बीच है।

पहले मैच की बात करें तो लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में केएल राहुल एंड कंपनी अपने लगातार तीन मैच हार चुकी है। किसी भी टीम के लिए अपने होम ग्राउंड पर यह है काफी हैरान भरा प्रदर्शन है।

लखनऊ की टीम ने पिछले दो मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए हारे हैं जबकि टारगेट काफी छोटा था। ऐसे में यह टीम आज काफी सतर्कता से खेलना चाहेगी। पॉइंट टेबल की बात करें तो लखनऊ की टीम 9 में से 5 में जीत कर तीसरे स्थान पर है और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी इतने ही मैच जीतने के बाद चौथे स्थान पर है। वह अपने रन रेट में थोड़ा सा नीचे है।

दूसरा मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने जा रहा है। यह मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ मुंबई के टीम के लिए भी बहुत अहम है। पंजाब किंग्स ने भी 9 में से 5 मैच जीते हैं लेकिन रन रेट माइनस में है इसलिए वे छठे स्थान पर है।

नंबर 7 पर मौजूद मुंबई इंडियंस की टीम आज का मैच जीत लेती है तो वह भी 9 में से 5 मैच जीतने के समीकरण पर आ जाएंगे। वे सातवें स्थान पर मौजूद हैं।

आईपीएल में आज के मैच- आईपीएल 2023 में आज पहला मुकाबला भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में दोपहर 3:30 पर होगा। यह मैच इन लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में होने जा रहा है।

आईपीएल 2023 में आज दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का है जो मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में होने जा रहा है। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 पर होगा।

कहां देखें आज के मुकाबले- आप आज के दोनों मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल, लैपटॉप पर जियो सिनेमा ऐप और जियो सिनेमा वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कल का मैच कौन जीता- आईपीएल के 16वें सीजन के 44वें में मैच में कल दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ जहां दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए और जीटी की टीम को 125 पर ही कर दिया। जिसके चलते दिल्ली को 5 रनों की जीत मिली। ये आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे सरप्राइजिंग जीत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+