IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच हैं- PBKS vs DC

IPL 2023 in Hindi: आज दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में एक धर्मशाला में आईपीएल 2023 सीजन का मुकाबला होने जा रहा है। यह मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है।

Punjab Kings vs Delhi Capitals in Dharamsala

IPL 2023 Match PBKS vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के एक और अहम मुकाबले में आज पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली कैपिटल्स का सामना करने जा रही है। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने जा रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए जहां यह डेड रबर है तो पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ में चढ़ने की एक सीढ़ी है। पहले ही आईपीएल 2023 के प्लेऑफ से बाहर हो चुकी दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगर जीत जाती है तो पंजाब किंग्स के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

पंजाब किंग्स की टीम के 12 मैचों में छह जीत और छह हार के साथ 12 ही अंक हैं और वह अंक तालिका में आठवें स्थान पर बैठे हैं। पंजाब किंग्स की इस निचली स्थिति की वजह उनका रन रेट है जो माइनस में है।

ऐसे में शिखर धवन एंड कंपनी चाहेगी कि वे न केवल जीत दर्ज करें बल्कि एक अच्छी जीत दर्ज करें। इस मुकाबले का एक आकर्षण निश्चित तौर पर धर्मशाला का क्रिकेट ग्राउंड है जो दुनिया के सबसे खूबसूरत खेल के मैदानों में से एक है।

यहां आज इस सीजन में पहला मुकाबला हो रहा है और पंजाब किंग्स की टीम अपने अंतिम दो मैचों के लिए धर्मशाला को होमबेस के तौर पर इस्तेमाल करेगी। यह ठीक वही है जैसे राजस्थान रॉयल्स की टीम गुवाहाटी के बरसपारा स्टेडियम का इस्तेमाल करती रही है।

आईपीएल में आज का मुकाबला- इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मेजबान पंजाब किंग्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला करने जा रही हैं।

कहां देखें आज का मैच- यह मैच शाम 7:30 पर शुरू होगा जिसको आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए देख सकते हैं।

आईपीएल में कल का मैच कौन जीता- कल लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हरा दिया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस स्टोइनिस के जबरदस्त 89 रनों के दम पर 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 172 का स्कोर ही बना सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+